बाराबंकी: मोदी किसानों से करेंगे फोन पर बात, कृषि कानून की देंगे जानकारी
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब किसानों से सीधे टेलीफोन पर बात करके उन्हें इसकी जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत पिपरिहा गांव निवासी रामबाबू मिश्र का इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालय द्वारा चयन किया गया। इस संबंध में भिटरिया स्थित बैंक …
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब किसानों से सीधे टेलीफोन पर बात करके उन्हें इसकी जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट तहसील अंतर्गत पिपरिहा गांव निवासी रामबाबू मिश्र का इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालय द्वारा चयन किया गया।
इस संबंध में भिटरिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक ने बताया कि आंचलिक कार्यालय द्वारा किसान सम्मान योजना से सम्मानित तथा किसान क्रेडिट कार्ड धारक और उसका बेहतर संचालन करने वाले किसान के रूप में रामबाबू मिश्र का चयन करके उनका मोबाइल नंबर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।
आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री उनसे वार्ता करके जहां क्षेत्र के किसानों की समस्या की जानकारी लेंगे। वहीं कृषि कानूनों के बारे में विस्तृत रूप से उन्हें इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी भी देंगे।
