ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा से बन रहे अन्नपूर्णा भवन, राशन वितरण होगा आसान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश में मनरेगा के तहत गांवों में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न भंडारण और वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की सरकारी जमीन पर अन्नपूर्णा भवन बनाए जा रहे हैं।

इन भवनों में खाद्यान्न भंडारण के साथ-साथ उचित दर की दुकानों के संचालन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा भवन में एक हॉल, प्रतीक्षालय और जनसेवा केंद्र संचालित करने की भी व्यवस्था की जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक प्रदेश में 4,811 से अधिक अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य शुरू किए जा चुके हैं, जबकि 900 से अधिक भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। कई स्थानों पर उचित दर की दुकानें संकरी गलियों में संचालित होने के कारण खाद्यान्न वाहनों और उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

 ये भी पढ़ें :
लखनऊ पहुंची कंबोडिया की राजदूत: ललित कला अकादमी का किया दौरा, कलाकारों से की मुलाकात 

संबंधित समाचार