काशी में UP-MP का संगम : श्री काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकाल के बीच MoU, बेहतर प्रबंधन से होंगे सुगम दर्शन 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शासन ने विश्वनाथ मंदिर की व्यवस्था को लेकर विस्तृत मंथन किया और प्रेजेंटेशन देखा। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और उज्जैन महाकाल मंदिर न्यास के बीच एमओयू साइन हुआ। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि मानव संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को लेकर तमाम कार्य धाम में किए गए हैं। 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए जो प्रबंध किए गए हैं, हर घंटे में बदलती भीड़ को देखते हुए प्रक्रिया को अनुकूलित करने की वजह से ही महाकुंभ के पलट प्रवाह, शिवरात्रि तथा सावन में भी भीड़ को पूरी तरह नियंत्रित रखते हुए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई। 

मिश्र ने बताया कि उज्जैन महाकाल मंदिर न्यास भी सिंहस्थ कुंभ 2028 को लेकर तैयारियां कर रहा है। मानव संचालन प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष विस्तृत चर्चा हुई। इसी प्रबंधन को लेकर आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किया गया। भविष्य में इस समझौते का और विस्तार किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें : 
तलाक की मन्नत पूरी .... युवक ने की 9 किमी 'दंडवत यात्रा', वैवाहिक कलह से परेशान व्यत्कि ने किया भगवान का धन्यवाद 

संबंधित समाचार