Good Friday : विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन, गिरजाघरों में बड़ी संख्या में लोग शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुड फ्राइडे के अवसर पर विभिन्न चर्चों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए विशेष प्रार्थना सभाओं में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने शांति, प्रेम और मानवता के संदेश को आत्मसात करते हुए पूरे श्रद्धा भाव से प्रार्थना की। शुक्रवार को नोएडा सेक्टर 29 चर्च के संरक्षक एवं पादरी संदीप डी. डेविड ने बताया कि, गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 

उन्होंने कहा कि यह दिन त्याग, क्षमा और प्रेम का संदेश देता है और हमें दूसरों के प्रति करुणा और सहानुभूति रखने की प्रेरणा देता है। नोएडा सेक्टर-34 और सेक्टर-29 स्थित चर्चों में विशेष आयोजन किए गए, जहां लोगों ने बाइबिल पाठ, भजन-कीर्तन और प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने की घटनाओं का स्मरण किया। 

इस दौरान श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर और मौन धारण कर प्रभु के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर पादरियों ने अपने संदेश में लोगों से आपसी भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और एकता बनाए रखने के लिए ऐसे मूल्यों को अपनाना बेहद आवश्यक है। चर्च परिसरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 

ये भी पढ़ें : 
भदोही : हार्मुज बंद होने से लाखों बुनकरों की रोजी-रोटी का संकट, कालीन हस्त परक उद्योग पर असर;एक्सपोर्ट प्रभावित

संबंधित समाचार