डॉ. पीएस प्रमाणिक बने कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नियमित कुलपति की नियुक्ति होने अथवा छह माह की अनाधिक अवधि या अग्रिम आदेश तक करेंगे कुलपति के दायित्वों का निर्वहन

अयोध्या अमृत विचार : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पीएस प्रमाणिक को कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने इस आशय का आदेश पत्र जारी कर दिया है। डॉ. प्रमाणिक नियमित कुलपति की नियुक्ति होने अथवा छह माह की अनाधिक अवधि अथवा अग्रिम आदेश तक के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वे पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के पशु उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष होने के साथ-साथ अधिष्ठाता एवं कुलसचिव की भी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी क्षमता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए राज्यपाल ने उन्हें कृषि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में नियुक्त किया है।

निवर्तमान कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने शनिवार को उन्हें पदभार सौंप दिया है। कुलसचिव डॉ. पीएस प्रमाणिक ने कुलपति का प्रभार ग्रहण कर लिया है। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने 29 मार्च को त्याग पत्र दे दिया था। इस मौके पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, कुलपति के सचिव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार