UP: नाभा की राजमाता दीर्घ कौर के निधन पर रामपुर के राजपरिवार में भी शोक 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। नाभा की राजमाता दीर्घ कौर के निधन पर रामपुर के अंतिम शासक नवाब रज़ा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वो रविवार को दिल्ली स्थित लोधी शमशान घाट में राजमाता के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। 

नवेद मियां ने राजमाता के पुत्रों महाराजा युधिष्ठिर सिंह और महाराजकुमार किरत सिंह के साथ-साथ नाभा और भरतपुर के शाही परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं ज़ाहिर कीं। पूर्व मंत्री नवेद मियां ने बताया कि राजमाता का निधन 73 वर्ष आयु में हुआ। 

राजमाता दीर्घ कौर स्वर्गीय महाराजा हनुवंत सिंह नाभा की पत्नी और भरतपुर की राजकुमारी थीं। उनके निधन से भरतपुर और नाभा के साथ साथ रामपुर के शाही परिवार में भी शोक छाया हुआ है। राजमाता की मुस्कान में ममता थी, वाणी में अपनापन और हृदय में सभी के लिए असीम करुणा थी। राजमाता हमेशा दिलों में ज़िंदा रहेंगी।

संबंधित समाचार