Uttrakhand: शारदा नदी में बहे तीन बच्चों को जल पुलिस ने सकुशल निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ आए तीन बच्चे शारदा घाट में स्नान के दौरान संतुलन खोकर नदी की तेज धारा में बहने लगे। सूचना मिलने ही जल पुलिस के जवानों ने सक्रियता दिखाते हुए तीनों को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया।

शनिवार को 17 वर्षीय शिवानी पुत्री घनश्याम, निवासी गड़िया रंगीन, शाहजहांपुर और 12 वर्षीय माही अवस्थी और उसका भाई 11 वर्षीय हर्षल पुत्र रजनीश, निवासी प्रीतिनगर ताड़ीखाना, सीतापुर रोड लखनऊ शारदा घाट में स्नान कर रहे थे। इस दौरान तीनों पानी के बहाव में आकर तेजी से बहने लगे। स्वजनों के शोरगुल के पास जल पुलिस के जवानों ने नदी में छलांग लगाकर तीनों को बाहर निकाल लिया। टीम में राकेश गिरी, अनिल कुमार, नीरज बोहरा रविंद्र कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म