Bareilly: चार हजार करोड़ के निवेश से बदल रही तस्वीर, जिले में बड़े उद्योगों से खुलेंगे रोजगार के रास्ते

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में औद्योगिक विकास को एक नई दिशा मिलने जा रही है। करीब चार हजार करोड़ रुपये के निवेश से यहां बड़े उद्योगों और प्रतिष्ठानों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। उद्योग विभाग की सक्रिय पहल और प्रशासन की तत्परता के चलते यह निवेश अब जमीन पर उतरने की ओर बढ़ चुका है। इससे न केवल जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

इस निवेश के तहत डी-मार्ट, लीड्स और ओमेक्स समेत कई प्रमुख कंपनियां जिले में अपने प्रोजेक्ट स्थापित करने की तैयारी शुरू कर चुकी हैं। इन कंपनियों के आने से रिटेल, लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर में नई गतिविधियां शुरू होंगी। यह निवेश ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के दौरान हुए एमओयू का प्रतिफल है। उस समय विभिन्न निवेशकों ने जिले में उद्योग स्थापित करने की सहमति दी थी। अब उन समझौतों को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। उद्योग विभाग के उपायुक्त विकास यादव ने बताया कि जीबीसी-5.0 के लिए अब तक चार हजार करोड़ रुपये का निवेश पोर्टल पर लाया जा चुका है। जो जिले को आने वाले समय में इसे रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाएगा।

15 हजार करोड़ का है लक्ष्य
प्रदेश सरकार की तरफ से आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत जिले को मिले 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाले लक्ष्य में 4741 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट पूरा कर लिया गया है। जबकि, दो हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर लगभग काम पूरा होने वाला है। इसमें 180 कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए गए थे। जिनमें से 168 कंपनियों ने अपना काम शुरू कर दिया है। शेष कंपनियों के प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...