पूर्वोत्तर रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड : वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 करोड़ यात्रियों ने की यात्रा, 21% की बढ़ोतरी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचारः पूर्वोत्तर रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच कुल 20.04 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 के 17.51 करोड़ यात्रियों की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष 2.89 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से सफर किया। यह उपलब्धि पूर्वोत्तर रेलवे के इतिहास में अब तक का एक नया रिकॉर्ड मानी जा रही है, जिससे रेलवे अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों और अन्य प्रमुख शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, जो इस वृद्धि का मुख्य कारण है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्टेशनों से चलने वाली 32 जोड़ी ट्रेनों में साधारण श्रेणी के 75 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इसके साथ ही रेलवे प्रशासन ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचों की संख्या और बढ़ाई जाएगी, ताकि बढ़ती मांग को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।

 ये भी पढ़ें :
घर बैठे आधार समस्याओं का समाधान: UIDAI का नया पोर्टल लॉन्च, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा शुरू

संबंधित समाचार