कानपुर : आरटीसी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए चल रही 'रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन (आरटीसी)' योजना के तहत कानपुर में पुलिस आयुक्त के निर्देशन में 14 प्रमुख मार्गों को चिन्हित किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने यातायात प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पूर्वी जोन-द्वितीय के घंटाघर चौराहे पर लापरवाही पाए जाने पर तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। कार्रवाई की जद में आए पुलिसकर्मियों में जोन ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी (सूतरखाना) सुमित कुमार और चौकी प्रभारी (नयागंज) कामेश राज शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व में भी अधिकारियों द्वारा घंटाघर चौराहे का कई बार निरीक्षण कर संबंधित पुलिसकर्मियों को ई-रिक्शा, ऑटो व अन्य वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने पर नियंत्रण, अतिक्रमण हटाने तथा वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित कर जाम मुक्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता बरतने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म