Chess Championship: साव्या और प्रबीर को मिला पहला स्थान, लखनऊ में जिला शतरंज चैंपियनशिप आयोजित
लखनऊ, अमृत विचार: कर्नल एसएन मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल में आयोजित लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-9 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिनमें युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-9 बालक वर्ग में अग्रार्थ मिश्रा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चार अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, प्रबीर सिंह तीन अंकों के साथ उपविजेता रहे। अंडर-9 बालिका वर्ग में साव्या ने 2.5 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि निरवाना वर्मा दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में गौरांश जायसवाल ने तीन अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। लक्ष्य निगम 2.5 अंकों के साथ उपविजेता रहे। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में सान्वी अग्रवाल ने तीन अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवांगी दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर प्रीति शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
