सिर्फ कीमती वस्तुओं की मांग से नहीं सिद्ध होता दहेज हत्या का अपराध: हाईकोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक महत्वपूर्ण निर्णय पारित करते हुए स्पष्ट किया है कि दहेज़ के रूप में कीमती वस्तुओं या संपत्ति की सिर्फ मांग से दहेज़ हत्या का अपराध घटित हुआ नहीं माना जा सकता। जब तक की मृतक महिला पर उत्पीड़न या क्रूरता से जुड़ी घटनाओं की स्पष्ट कड़ियां सिद्ध न हो। कोर्ट ने कहा कि दहेज़ मृत्यु के अपराध को सिद्ध करने के लिए मृत्यु और दहेज़-जनित क्रूरता या हिंसा के बीच ठोस संबंध को सिद्ध करना आवश्यक है।

यह निर्णय न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकल पीठ ने मेवालाल व दो अन्य की अपील पर पारित किया। लगभग 27 साल पुराने इस मामले में अपीलार्थियों ने सत्र अदालत द्वारा उन्हें सुनाई गई सात वर्ष की सजा और दोष सिद्धि को चुनौती दी थी। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के अपीलार्थी संख्या 2 की पत्नी की वर्ष 1999 में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी।

उसके ससुर ने विरुद्ध दहेज की मांग न पूरी होने पर जहर देकर मृतका की हत्या कर दी।  अपील की सुनवाई में अभियुक्तों की ओर से दलील दी गई कि मृतका के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली थी। पोस्टमॉर्टम की विसरा रिपोर्ट से ज़हर का कोई प्रमाण नहीं मिला। कोर्ट ने अपने निर्णय में प्राकृतिक मौत और अन्य कारणों से मृत्यु की विवेचना में अंतर स्पष्ट किया। 

कोर्ट ने कहा कि यदि मौत सामान्य परिस्थितियों से परे नहीं है लेकिन उसका कारण भी अस्पष्ट है, तो वह दहेज मृत्यु से संबंधित धारा 304-B आईपीसी के दायरे में नहीं आएगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि साक्ष्य, पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट और चिकित्सक की राय को ध्यान में रखते हुए, मौत की अप्राकृतिक परिस्थितियों में हुई मौत साबित नहीं हुई। दहेज़-उत्पीड़न और क्रूरता के बीच सीधा संबंध होना आवश्यक है, सिर्फ दहेज की मांग या बातचीत पर्याप्त नहीं है।

ये भी पढ़ें : 
लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में हंगामा: छत पर चढ़ी महिला को पुलिस ने नीचे उतारा, समझाकर भेजा वापस 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Salman Khan Fitness: 60 की उम्र में फ्लॉन्ट किए रिप्ड एब्स, मातृभूमि शूट के बीच सलमान खान का फिटनेस अवतार 
यूएई के Nuclear Plant पर ड्रोन हमला पर भारत ने जताई गहरी चिंता,कहा - बेहद खतरनाक 
बिना हेलमेट चलाई मोटरबाइक ... फिर खुद चालान काटने की अपील , देवरिया के भाजपा विधायक ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की
मिशन 2027: आगामी चुनाव की रणनीति पर केंद्रित होगी राहुल गाँधी की यूपी की यात्रा, केरलम के बाद रायबरेली और अमेठी में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा 
वाराणसी के काल भैरव में श्रद्धालुओं से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज; गुजरात निवासी से बदसुलूकी पर जांच के आदेश