UP: हाईवे पर बजरफुट कारोबारियों का अतिक्रमण, जाम में फंसी एंबुलेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बबराला, अमृत विचार। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे स्थित चंदौसी रोड पर बिल्डिंग मटेरियल व्यापारियों द्वारा सड़क किनारे बदरपुर व रोड़ी डाले जाने से आए दिन जाम की समस्या गहराती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि आम लोगों के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

रविवार को बजरफुट से भरे ट्रक को सड़क पर खड़ा कर अनलोड किया जा रहा था। इस दौरान करीब बीस मिनट तक जाम लगा रहा। जाम में मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस में मौजूद मरीज की हालत को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन और नगर पंचायत इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। आरोप है कि सड़क किनारे अवैध रूप से डाले गए निर्माण सामग्री के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और आए दिन जाम लगता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे से अतिक्रमण को तत्काल हटवाया जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए।

संबंधित समाचार