बाराबंकी : धूमधाम से मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती, शोभायात्रा व विचार गोष्ठी के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा शोभायात्राएं, विचार गोष्ठियां, पुष्पांजलि कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए गए। कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में डीएम शशांक त्रिपाठी ने अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रिजर्व पुलिस लाइन्स व जनपद के सभी थानों पर पुलिस कर्मियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सभी 2595 बूथों पर जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए। नाका चौराहा स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी एवं जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दरियाबाद विधानसभा के रामपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने जिला पंचायत कार्यालय, एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने सेमरावा, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कुर्सी विधानसभा के बनार गांव तथा हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने रसूलपुर गांव में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस दौरान एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, ब्रजेश रावत, अनूप यादव, रत्नेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ओबरी स्थित अपने आवास पर पूर्व सांसद डॉ. पीलए पुनिया, सांसद तनुज पुनिया आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाफिज आजाद अहमद की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप दरियाबाद विधानसभा के ग्राम चौरी अलादासपुर में जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह पप्पू द्वारा आयोजित बाबा साहब की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने नाका सतरिख चौराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला पंचायत कार्यालय के निकट यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन द्वारा पुष्पांजलि समारोह भंडारा आयोजित किया गया। राजकीय पशु चिकित्सालय सदर में प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भानु प्रताप प्रजापति, पशुधन प्रसार अधिकारी पंकज वर्मा  सहित स्टाफ ने बाबा साहब के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। 

फतेहपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष और समता का प्रतीक है। उन्होंने जयपुरिया स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के माध्यम से हर नागरिक को समान अधिकार मिला है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा, इंजीनियर अजय चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा, बार संघ अध्यक्ष प्रेमचन्द्र पाल एडवोकेट, राजीव नयन तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। रामनगर नगर पंचायत परिसर में चेयरमैन रामशरण पाठक ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। ग्राम अमोली कला में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 

मसौली क्षेत्र स्थित संत शिरोमणि रविदास आश्रम में डॉ. नौमीलाल गौतम के नेतृत्व में जयंती समारोह आयोजित हुआ, जहां भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। रामसनेहीघाट तहसील, नगर पंचायत, कोतवाली परिसर और ब्लॉक बनीकोडर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसडीएम अनुराग सिंह, तहसीलदार शशांक कांत, नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी संतोष चौधरी, क्षेत्राधिकारी जटा शंकर मिश्रा व कोतवाल दया शंकर द्विवेदी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सूरतगंज क्षेत्र में 32 गांवों से भव्य रैलियां निकालकर बेल चौराहे स्थित अंबेडकर पार्क में समापन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी आदि उपस्थित रहे। हैदरगढ़ में सपा नेता पप्पू सिद्दीकी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शब्बीर राइन उर्फ पहाड़ी, अयूब खान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

संबंधित समाचार