UPPSC: सहायक आचार्य परीक्षा में नीट पैटर्न पर पूछे गए सवाल, 52 फीसदी अभ्यार्थियों ने छोड़ा एग्जाम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को राजधानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 13,291 अभ्यर्थियों में पंजीकरण कराया था। जिसमें से 6,378 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 6,913 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 52 फीसदी अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा एक ही सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई।

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को मॉडरेट स्तर का बताया। अभ्यर्थियों के अनुसार बाटनी और जूलाजी विषय के अधिकांश प्रश्न नीट परीक्षा के पैटर्न पर आधारित थे, जिससे तैयारी कर चुके छात्रों को सवाल हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। सामान्य ज्ञान खंड के प्रश्न भी अपेक्षाकृत आसान रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि विषय आधारित प्रश्नों में अवधारणात्मक समझ पर जोर दिया गया था।

वहीं सामान्य अध्ययन के प्रश्न समसामयिक घटनाओं और बुनियादी तथ्यों पर आधारित रहे। परीक्षा में कुल 120 सवाल पूछे गए थे, जिसमें 30 सवाल सामान्य ज्ञान से और 90 सवाल विषय आधारित थे। सामान्य ज्ञान में विकसित भारत गारंटी फार रोज़गार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण, भगत सिंह किस विश्वविद्यालय के छात्र संघ के सचिव थे, भारत से पहली महिला जिन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज हासिल किया था जैसे सवाल पूछे गए थे। वहीं विषय आधारित सवाल पूरी तरह से नीट परीक्षा के पैटर्न पर आया था। जिन अभ्यार्थियों ने बीते दो या तीन साल से नीट विषय की परीक्षा दिया होगा। उनके लिए पेपर काफी आसान था।

संबंधित समाचार