लखनऊ में हुए अग्निकाण्ड पर रक्षामंत्री ने डीएम से की बात, व्यक्त की गहरी चिंता 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : विकासनगर की झुग्गी-झोपड़ी में लगी भीषण आग की घटना पर रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने गहरी चिंता व्यक्त की है। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। 

वायरल तस्वीर (41)

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार, रक्षा मंत्री ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आग से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

वायरल तस्वीर (42)

जिलाधिकारी ने रक्षा मंत्री को घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सात गोवंश झुलसे, पशु चिकित्सकों की टीम ने किया उपचार

विकास नगर में सात गोवंश आग की चपेट में आ गए। इनमें दो गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के दौरान पशुपालन विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम बचाव में जुटी रही। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश वर्मा के निर्देश पर राजकीय पॉलीक्लीनिक के अधीक्षक डॉ. आरएस मिश्रा व गुडंबा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक वर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे।

वायरल तस्वीर (43) 

नगर निगम की टीम के साथ सभी गोवंशों का उपचार किया। डॉ. सुरेश ने बताया कि दो गंभीर रूप से झुलसे गोवंश नगर निगम द्वारा कान्हा उपवन भेजे गए। वहां पर बराबर उपचार किया जाएगा। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि पांच गोवंश मामूली झुलसे थे इनका उपचार कराकर पशुपालकों को दे दिए।

ये भी पढ़ें : 
बजट मिला फिर भी लागू नहीं कर पाए HIS: कैंसर संस्थान में ओपीडी पंजीकरण, भर्ती-डिस्चार्ज प्रक्रिया नहीं हो सकी ऑनलाइन

संबंधित समाचार