लखीमपुर बवाल: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई...दो FIR में 74 नामजद, 400 अज्ञात, 19 गिरफ्तार
बांकेगंज। थाना मैलानी की पुलिस चौकी बांकेगंज के मोतीपुर में मंगलवार को आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है।
इनमें से पीड़ित महिला की तरफ से ग्राम प्रधान समेत आठ नामजद, 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जबकि पुलिस की ओर से दर्ज दूसरी एफआईआर में 74 नामजद और 200 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस की सक्रियता और सख्ती के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
बवाल में इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
1.जयपाल निवासी मोतीपुर।
2.अनुराग निवासी अम्बेडकरनगर।
3.रजनीश निवासी मैकूपुर।
4.वीरपाल निवासी मोतीपुर ग्रन्ट नं0 10।
5.सूर्यप्रसाद उर्फ सूरज निवासी मोतीपुर।
6.सुनील कुमार निवासी मोतीपुर।
7.पंकज निवासी मोतीपुर।
8.लल्लूराम निवासी मोतीपुर।
9.रोहित निवासी मोतीपुरग्रन्ट नं0 10।
10.अर्जुन कुमार निवासी बंजरिया।
11.परमीत निवासी बंजरिया।
12.आदित्य निवासी गिरधरपुर।
13.अजीत कुमार निवासी रायपुर।
14.राज निवासी बंजरिया।
15.विमल कुमार निवासी मोतीपुर ग्रन्ट नं0 10।
16.हरीशंकर निवासी टीकापुर ग्रन्ट नं0 10।
17.अनांशु निवासी मोतीपुर ग्रन्ट नं0 10।
18.नीरज निवासी टीकापुर।
