देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले कांग्रेस सदस्यों ने बढ़ती हुई महंगाई का आरोप लगाते हुए शून्यकाल में कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत मुद्दा उठाया। संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने जवाब में कांग्रेसियों के आरोप को …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले कांग्रेस सदस्यों ने बढ़ती हुई महंगाई का आरोप लगाते हुए शून्यकाल में कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत मुद्दा उठाया। संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने जवाब में कांग्रेसियों के आरोप को गलत बताया जिसके बाद कांग्रेसियों ने सत्र का बहिष्कार कर दिया।

इस बार विधानसभा का सत्र कुल 19 घंटे 10 मिनट तक चला। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि 21वीं बार ऐसा हुआ कि प्रश्नकाल में सदस्यों द्वारा पूछे गए सभी तारांकित प्रश्न निश्चित समायावधि में उत्तरित हुए। सत्र के दौरान सदन को 485 प्रश्न प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि सभी 18 याचिका स्वीकृत की गईं।

वहीं नियम 300 में प्राप्त 71 सूचनाओं में 54 सूचनाएं ध्यानाकर्षण के लिए, नियम 53 में प्राप्त 43 सूचनाओं में 2 स्वीकृत एवं 29 ध्यानाकर्षण के लिए रखी गईं। नियम 58 में प्राप्त 15 सूचनाओं में सभी को स्वीकृत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सदन के पटल से उत्तराखंड लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) संशोधन विधेयक 2020, उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश भू राजस्व अधिनियम 1901) ( संशोधन) विधेयक 2020, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (संशोधन) विधेयक 2020, उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान विधेयक 2020, उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2020 पारित हुए।

होटलों की बुकिंग नहीं होगी रद्द
देहरादून। कांग्रेस के प्रीतम सिंह ने नियम-58 के तहत सूचने देते हुए क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर होटल संचालकों को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने की मांग की। उनका कहना था कि होटलों द्वारा पूर्व से ही आनलाइन बुकिंग की गई है। पर्यटन मंत्रा उत्तराखंड आने का न्यौता दे रहे हैं। विपक्ष की मांग पर संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने कहा कि होटल व्यवसाय पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। कोई भी बुकिंग रद्द नहीं होगी, लेकिन 25 व 31 दिसंबर को बार और पार्टी पर प्रतिबंध रहेगा।

संबंधित समाचार