अयोध्या: जानलेवा हमले के आरोप में तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद की तारुन थाना पुलिस ने थाने में दर्ज जानलेवा हमले के एक मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है। तारुन थाना क्षेत्र के गांव घूरीटीकर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और संघर्ष हुआ था। वारदात में दलित पक्ष …

अयोध्या। जनपद की तारुन थाना पुलिस ने थाने में दर्ज जानलेवा हमले के एक मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है।

तारुन थाना क्षेत्र के गांव घूरीटीकर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और संघर्ष हुआ था। वारदात में दलित पक्ष को गंभीर चोटें आई थी और पुलिस ने शिकायत पर मारपीट, गाली-गलौज धमकी तथा जानलेवा हमले और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत किया था।

गुरुवार को क्षेत्राधिकारी बीकापुर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तारुन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकिया तिराहा से रामसुख गौड़, सतगुरु गौड़ और पवन कुमार गौड़ निवासी ग्राम घूरीटीकर थाना तारुन को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन तीनों की थाने में दर्ज जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में तलाश थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है।

संबंधित समाचार