नारी वंदन अधिनियम सर्वसहमति से पास किया गया था : डिंपल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : मैनपुरी से सपा सांसद डिम्पल यादव ने कहा है कि सत्ता पक्ष जिस तरह की भूमिका बना रहा है उससे लगता है विपक्ष महिला आरक्षण के साथ नहीं है। जब 2013 में नारी वंदन अधिनियम सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने मिलकर सर्वसहमति से पास किया था। भाजपा सरकार महिला आरक्षण से सम्बन्धित जो संशोधन लाई है, उसके पीछे सरकार की मंशा क्या है ? क्या सरकार महिलाओं का वाकई सशक्तिकरण चाहती है या इस विधेयक को लाकर खुद के सशक्तिकरण की तरफ काम कर रही है।

डिंपल यादव ने शुक्रवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि पहले जनगणना हो, फिर परिसीमन व्यवस्था लागू हो, फिर आरक्षण लागू हो। इस पर सभी सहमत हैं। तत्कालीन गृहमंत्री ने भी कहा था कि वे जनगणना कराएंगे। अभी तक वे घरों की गिनती पिछले तीन साल में करा पाये हैं।

उन्होंने कहा कि परिसीमन के काम में डिलिमिटेशन कमीशन की जगह चुनाव आयोग को लगाया गया है और 2011 की जनगणना को आधार बनाया जा रहा है। कहीं न कहीं ये प्रश्नचिह्न उठता है कि ये क्यों चाहते हैं कि संविधान कमजोर हो।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज