Moradabad: पाकबड़ा में आंधी से गिरे बिजली के खंभे, तीन किशोर गंभीर
पाकबड़ा, अमृत विचार। हल्की बूंदा-बांदी के बीच आई तेज आंधी ने बिजली के कई खंभों को धराशायी कर दिया। उधर से गुजर रहे तीन किशोर बिजली खंभों के चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों एवं पुलिस ने सभी को नया मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। बिजली विभाग को सूचना दी गई है। मौके पर 112 भी मौजूद है।
तेज आंधी में शुक्रवार रात महाकालेश्वर धाम मंदिर नया मुरादाबाद के सामने से गुजर रही बिजली लाइन अचानक गिर गई। इसमें करीब लगभग 10 खंभे तारों समेत टूटकर सड़क पर बिखर गए।
वहां से गुजर रहे तीन किशोर अमन, सनी एवं उसका एक साथी बिजली पोलों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तीनों को नया मुरादाबाद के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। तीनों किशोरों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसकी सूचना बिजली विभाग के उच्च अधिकारी को दी गई। उसके बाद 112 भी की भी गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
