फुटबॉल कोच की तरह हैं आशीष नेहरा : हरभजन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुंबईः भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा फुटबॉल कोच की तरह है और उन्होंने टीम में एकजुटता भरी है। हरभजन ने कहा कि खिलाड़ियों से नेहरा का लगातार संवाद और खेल की गहरी समझ ने गुजरात टाइटंस की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। 

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, ''आशीष नेहरा अकेला ऐसा इंसान है जो कहीं भी, कभी भी माहौल को सहज बना सकते हैं। वह जहां भी जाते हैं, अपने आसपास सभी लोगों को सहज बना देते हैं।'' 

मैचों के दौरान नेहरा की भूमिका के बारे में हरभजन ने कहा, ''वह फुटबॉल कोच की तरह है। कभी भी शांत नहीं बैठता। पूरे मैच में किसी खिलाड़ी को पकड़कर उससे बात करता रहेगा।'' उन्होंने कहा, ''नेहरा जी को खेल की गहरी समझ है और गुजरात टाइटंस के साथ उसने जो काम किया है, वह सराहनीय है।''

संबंधित समाचार