एयरपोर्ट पर खतरा टला, पकड़े आतंकी... अयोध्या एयरपोर्ट पर ATS और CISF की मॉकड्रिल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार : महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार को बहु-एजेंसी आतंकवाद निरोधक मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डमी आतंकियों को पकड़ लिया। यह कार्रवाई यूपी एटीएस की टीम द्वारा प्रभावी रणनीति के तहत की गई, जिससे संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया।

इस मॉक ड्रिल का परिदृश्य एयरपोर्ट के सिटी साइड क्षेत्र में एक काल्पनिक आतंकी हमले पर आधारित था। इसकी सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने डिप्टी कमांडेंट एवं सीएएसओ रवींद्र सिंह के नेतृत्व में और सहायक कमांडेंट रोहित ढाका के समन्वय में तुरंत मोर्चा संभाल लिया। प्रारंभिक स्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने के बाद राज्य की अन्य एजेंसियों को अलर्ट किया गया।

सूचना मिलते ही यूपी एटीएस, यूपी पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त अभियान की कमान संभाली। समन्वित कार्रवाई के तहत डमी आतंकियों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। इसके बाद यूपी बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाते हुए बम जांच एवं निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की।

राज्य स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और राहत कार्यों का अभ्यास किया, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। इस व्यापक मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, विभिन्न एयरलाइंस तथा अन्य संबंधित एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभ्यास के दौरान मुख्य सुरक्षा अधिकारी दिव्यांश पांडेय के साथ एयरलाइंस प्रतिनिधि अकासा एयर के सुदर्शन सिंह, इंडिगो के विकास शर्मा और एयर इंडिया एक्सप्रेस के अभिजीत ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे।
अभ्यास के समापन के बाद एक विस्तृत डिब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। जिसमें सभी एजेंसियों ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में सुधार के बिंदुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मॉक ड्रिल से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव