अयोध्या में यातायात को मिली राहत! यलो जोन के 52 बैरियर ट्रायल के रूप में हटाए गए

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

स्थायी फैसला सुविधा-परेशानी देखकर होगा

अयोध्या, अमृत विचार : सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर आ रही समस्याओं को लेकर काफी दिनों से चल रहे मंथन के बाद शनिवार को अयोध्या पुलिस ने यलो जोन में 52 स्थानों पर लगे बैरियर हटा दिए। हालांकि अभी इसे ट्रायल के रूप में देखा जा रहा है। इससे होने वाली सुविधाओं व परेशानियों को देखने के बाद इस पर स्थायी रूप से निर्णय लिया जाएगा।

ध्यान रहे कि अतिसंवेदनशील सुरक्षा व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे सबसे बड़ी समस्या मरीजों को श्रीराम अस्पताल पहुंचाना रहा है। रामपथ पर लता चौक से टेढ़ी बाजार तक चार पहिया व ई रिक्शा वाहनों के प्रतिबंध के चलते स्थानीय लोगों को भी आवागमन में समस्या आती रही है। अयोध्या के प्रतिष्ठित पीठ हनुमत निवास के महंत द्वारा दिल्ली में आयोजित अयोध्या पर्व में इन समस्याओं को दिया गया वक्तव्य, सोशल मीडिया पर मिले समर्थन के बाद प्रशासन को इन व्यवस्थाओं पर ढील देने के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि यलो जोन के 52 बैरियरों को अस्थायी तौर पर शनिवार को हटाया गया है। इससे सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर पड़ने वाले असर को देखने के बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा।

संबंधित समाचार