आज का राशिफल | 25 दिसंबर, 2020
मेष राशि आज अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। प्रयासों के बाद कार्य सिद्ध होंगे। अनावश्यक यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। मन में असन्तुष्टि का भाव पनप सकता है। जॉब में आ रही समस्या दूर होगी। वृष राशि आज कारोबार में थोड़ी सुस्ती रहेगी। यात्रा में परेशानी होगी इसीलिये आज लम्बी यात्रा पर जानें …
मेष राशि
आज अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। प्रयासों के बाद कार्य सिद्ध होंगे। अनावश्यक यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। मन में असन्तुष्टि का भाव पनप सकता है। जॉब में आ रही समस्या दूर होगी।
वृष राशि
आज कारोबार में थोड़ी सुस्ती रहेगी। यात्रा में परेशानी होगी इसीलिये आज लम्बी यात्रा पर जानें से बचें। अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं। बुरी संगत से दूरी बनाकर रखना चाहिये।
मिथुन राशि
नया कारोबार शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी। आवश्यक कार्यों से यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति काफी सावधान रहेंगे। दोस्तों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
परिजनों के साथ बैठकर कोई योजना बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रियजन की प्यार भरी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में नयी ताजगी आयेगी। रुके हुये कार्य आज पूरे होंगे।
कन्या राशि
आज विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये। सर्दी और बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम सम्बन्धों में समय बर्बाद न करें।
तुला राशि
आज पारिवारिक कार्यों को भाग लेंगे। आपसे कुछ नये लोग जुड़ सकते हैं। सब कुछ सोच-समझकर और योजनाबद्ध तरीके से करेंगे। घर का वातावरण बहुत ही सुखद रहेगा। मनोवांछित कार्य आज पूरे हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज सभी काम सही समय पर पूरे हो जायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। बड़ों की राय मानना आपके लिये बहुत बेहतर होगा। सर्विस सेक्टर से जुड़े हुये लोगों के लिये दिन सुखद होगा।
धनु राशि
आज नये मकान की खरीदी कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिये नये स्तोत्र बना सकते हैं। लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। आपको कोई उपहार मिल सकता है। उच्च अध्ययन में आप रुचि लेंगे।
मकर राशि
आपको आज बहस से बचना चाहिये। सन्तान सुख में कमी आयेगी। संयमित होकर काम करना चाहिये। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के कारण दूर रहें। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं को ही समय दें। साहस के साथ कार्य करें।
कुंभ राशि
आज समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। जॉब और व्यापार में शानदार सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन की किसी समस्या को आज सुलझा लेंगे। यात्रा मनोरञ्जक और लाभदायक रहेगी।
मीन राशि
आज परिवार में बहुत ही अच्छा माहौल रहेगा। बुजुर्गों से आपको बहस नहीं करना चाहिये। आप अतिवादी रवैये से बचें। घरवालों से विचार-विमर्श कर के कोई कार्य शुरू करें तो बेहतर होगा। आपकी योग्यता उभर कर सामने आयेगी।
