Facebook ने निकाला Apple पर गुस्सा, हटा दिया ‘ब्लू टिक’ पेज वेरिफिकेशन, जानें क्या है पूरा मामला
Facebook और Apple ये दोनों टेक जगत और इनोवेशन के बड़े नाम हैं। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग और एप्पल के सीईओ टिम कुक दोनों का नाम इंडिया में हर कोई जानता है। लेकिन आजकल ये दोनों बड़ी हस्ती एक-दूसरे के आमने-सामने खड़ी है। बात कुछ ऐसी है कि एप्पल और फेसबुक दोनों ही अपनी …
Facebook और Apple ये दोनों टेक जगत और इनोवेशन के बड़े नाम हैं। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग और एप्पल के सीईओ टिम कुक दोनों का नाम इंडिया में हर कोई जानता है। लेकिन आजकल ये दोनों बड़ी हस्ती एक-दूसरे के आमने-सामने खड़ी है। बात कुछ ऐसी है कि एप्पल और फेसबुक दोनों ही अपनी बातों पर अड़े हैं। दोनों की लड़ाई इस हद तक पहुॅंच चुकी है कि फेसबुक ने एप्पल पर अपनी खुंदक निकालते हुए कंपनी के FB Page से वेरिफिकेशन वाला ब्लू टिक तक हटा लिया है।
सबसे पहले ब्लू टिक की बात करें तो लगभग सभी सोशल मीडिया यूजर्स को पता होगा कि facebook, Instagram और Twitter जैसे प्लेटफाॅर्म पर बड़ी सेलिब्रेटी, कंपनी, ब्रांड व ऑर्गेनाइजेशन इत्यादि को ब्लू टिक दिया जाता है। यह ब्लू टिक उनकी सत्यता का प्रमाण होता है जिससे पता चलता है कि वह अकाउंट असली और ऑरिजनल है। Apple को भी ऐसा ही ब्लू टिक कई साल पहले से मिला हुआ था। लेकिन फेसबुक ने एप्पल के साथ हो रही खींचतान की खीज एप्पल के एफबी अकाउंट पर निकाली है और Apple Facebook Page पर से ब्लू टिक हटा दिया है।
