रूस-ईरान से पेट्रोलियम खरीद पर अमेरिका नहीं बढ़ाएगा छूट, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का एलान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

वाशिंगटन। अमेरिका, रूस और ईरान से तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीदारी के लिए दी गयी छूट की अवधि को नहीं बढ़ाएगा। यह बात अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) से बातचीत में कही। उन्होंने कहा, "ईरानियों के लिए नहीं... हमने नाकेबंदी कर रखी है और वहां से कोई तेल बाहर नहीं आ रहा है। हमें लगता है कि अगले दो-तीन दिनों में उन्हें अपना उत्पादन बंद करने की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ेगी, जो उनके तेल के कुओं के लिए बहुत बुरा होगा।"

उन्होंने कहा कि वह रूस से पेट्रोलियम पदार्थों की खरीदारी के लिए दी गयी छूट को एक बार फिर बढ़ाने की कल्पना भी नहीं कर सकते। अमेरिक के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने मार्च में आम लाइसेंस जारी किए थे, जिनके तहत रूस और ईरान के उस तेल से जुड़े सभी लेन-देन को मंज़ूरी दी गयी थी, जो क्रमशः 11 अप्रैल और 19 अप्रैल तक जहाज़ों पर लादा जा चुका था। 

एनबीसी न्यूज़ ने 21 मार्च को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इससे ईरान को 14 अरब डॉलर से ज़्यादा की कमाई हो सकती है। श्री बेसेंट ने हालांकि बाद में इस अनुमान को "मनगढ़ंत बात" कहकर खारिज कर दिया था। अमेरिका के वित्त विभाग ने 14 अप्रैल को कहा था कि वह ईरान के तेल पर लगी पाबंदियों में दी गयी छूट की समय-सीमा को खत्म होने देगा। 

विभाग ने 17 अप्रैल को रूस के उस तेल की बिक्री के लिए एक आम लाइसेंस जारी किया था, जो 17 अप्रैल तक जहाज़ों पर लादा जा चुका था। यह लाइसेंस 16 मई तक वैध रहेगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई ठिकानों पर हमला किया था, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ और आम नागरिक भी हताहत हुए। 

ईरान ने इसके जवाब में इज़रायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये। इस बढ़ते तनाव के कारण 'होरमुज़ जलडमरूमध्य' में जहाज़ों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। यह जलडमरूमध्य, फ़ारस की खाड़ी के देशों से दुनिया भर के बाज़ारों तक तेल और तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) पहुँचाने का एक अहम रास्ता है। यहाँ आवाजाही रुकने से ईंधन की कीमतें तेज़ी से बढ़ गयी हैं। 

ये भी पढ़ें :
भारत ने मालदीव को 30 अरब की मंजूरी दी, SAARC Currency Swap के तहत माले की वित्तीय स्थिरता को मिलेगा सहारा

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म