अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' 100 करोड़ क्लब में दाखिल: 9 दिनों में 100.90 करोड़ की कमाई, प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर धमाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुंबईः बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी 14 साल बाद 'भूत बंगला' के साथ एक बार फिर वापस लौटी है। फिल्म ने 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यूज के साथ थिएटर्स में दस्तक दी थी। फिल्म ने पेड प्रिव्यूज से 3.75 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'भूत बंगला' में पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 84.40 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने आठवें दिन 5.75 करोड़ और नवें दिन 10.75 करोड़ का कारोबार किया है। 

इस तरह 'भूत बंगला' ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत 'भूत बंगला', में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर की अहम भूमिका है। यह फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई है।

संबंधित समाचार