मुरादाबाद: महिला से देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने बनाया वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। ससुराल में रह रही महिला के साथ देवर ने दुष्कर्म किया जबकि, पति ने इसकी अश्लील क्लिप बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देवर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। उसका मानसिक उत्पीड़न होने लगा। जानकारी होने पर …

मुरादाबाद,अमृत विचार। ससुराल में रह रही महिला के साथ देवर ने दुष्कर्म किया जबकि, पति ने इसकी अश्लील क्लिप बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देवर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। उसका मानसिक उत्पीड़न होने लगा।

जानकारी होने पर विवाहिता के पिता उसके ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की। पुलिस की मदद से पिता किसी तरह उसे ससुराल से लेकर मायके आए। उसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने महिला थाना पुलिस को ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

मझोला थाना क्षेत्र के एकता कालोनी में रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को पत्र दिया। उसका कहना है कि करीब दो साल पहले उसका विवाह बरेली के किला थाना क्षेत्र बृजधाम कालोनी निवासी विनोद कुमार श्रीवास्तव के बेटे अरुण से हुआ था। महिला के अनुसार विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों का रवैया बदल गया। उसका देवर नितिन बुरी नजर रखने लगा।

देवर ने छेड़छाड़ की तो उसने इसकी शिकायत ससुरालियों से की लेकिन, उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। महिला के अनुसार एक दिन मौका पाकर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पति ने अश्लील क्लिप बना ली। इस बीच उसने बेटी को जन्म दिया। महिला के अनुसार बेटी होने के बाद उसका उत्पीड़न और बढ़ गया। कमरे में बंद करके प्राय: उसके साथ मारपीट होने लगी। एक दिन उसके पिता ससुराल पहुंचे तो उनको घर के अंदर नहीं आने दिया।

आरोप है कि ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पिता ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर आ गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में पिता उसे ससुराल से निकालकर मायके लाए। एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार