पंकज त्रिपाठी की फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज, जानिए कैसी है कहानी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पंकज त्रिपाठी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कागज’ का ट्रेलर ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। ट्रेलर को शेयर करते हुए पंकज ने लिखा, “ये रहा हमारी फिल्म कागज का ट्रेलर। ये रहा हमारी फ़िल्म काग़ज़ का ट्रेलर ।Kaagaz …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पंकज त्रिपाठी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कागज’ का ट्रेलर ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। ट्रेलर को शेयर करते हुए पंकज ने लिखा, “ये रहा हमारी फिल्म कागज का ट्रेलर।
ये रहा हमारी फ़िल्म काग़ज़ का ट्रेलर ।Kaagaz | Official Trailer | Pankaj T | Satish K | A ZEE5 Original Film |… https://t.co/ax9PPfigGO @satishkaushik2 @SKFilmsOfficial @ZEE5Premium @Gajjarmonal
— पंकज त्रिपाठी (@TripathiiPankaj) December 24, 2020
सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म कागज हंसी-मजाक भरे अंदाज में एक ऐसे व्यक्ति की तकलीफ बयां करती हैं जो जीवित तो है लेकिन कागजी तौर पर उनकी मौत हो चुकी है।”
फिल्म कागज में पंकज त्रिपाठी ने शादी बारातों में बैंड बजाने वाले एक शख्स की भूमिका निभाई है जो कागजी तौर पर मर चुका है और अब दर-दर जाकर कोशिश कर रहा है कि किसी तरह उसके जीवित होने का डॉक्यूमेंट बन सके। दिलचस्प बात ये भी है कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।
यह फिल्म सात जनवरी को वीडियो स्ट्रीमिंग पोर्टल जी5 पर रिलीज होगी। पंकज त्रिपाठी ने कहा, “ओटीटी एक बड़ा प्लेटफॉर्म है और इससे प्लेटफॉर्म से ही हम इतनी बड़ी ऑडियंस तक पहुंच पा रहे हैं। यदि ‘कागज’ को हम सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे तो इतने सारे दर्शक फिल्म को नहीं देख पाएंगे।
