यूपी में शिक्षामित्रों-अनुदेशकों को 8 हजार बढ़कर आएगा मानदेय, शासनादेश जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों को इस माह से 8 हजार रुपये बढ़ा हुआ मानदेय बढ़कर आएगा। कैबिनेट के फैसले के अनुपालन का आदेश सोमवार को जारी हुआ है। 

सोमवार को स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा और शिक्षा निदेशक (बेसिक) को बढ़े हुए मानदेय के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी लाभार्थियों को समय पर भुगतान मिल सके। प्रदेश में इस समय 1,42,929 शिक्षामित्र और लगभग 24 हजार अंशकालिक अनुदेशकों को इस बार से हर माह करीब आठ-आठ हजार रुपये की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। 

नई व्यवस्था के तहत शिक्षामित्रों को अब 18 हजार रुपये प्रतिमाह और अंशकालिक अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इससे पहले इनका मानदेय कम था, जिसे अब बढ़ाकर राहत दी गई है।

ये भी पढ़ें : 
EPFO की 'प्रयास' पहल, यूपी के जिलों में सेवाकाल के अंतिम दिन ही मिल गए पीपीओ

संबंधित समाचार