ग्रामीण आजीविका मिशन में 1249 पदों पर होगी भर्ती, सेवायोजन पोर्टल से ऑनलाइन मांगे गए आवेदन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : उप्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मिशन निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कुल 1249 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन पदों में जिला स्तरीय डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस सहायक के 188, ब्लॉक स्तर डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस सहायक के 235 और ब्लॉक स्तर अकाउंट सहायक के 826 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट एजेंसी के माध्यम से की जाएगी और चयनित अभ्यर्थी सेवा प्रदाता एजेंसी के कर्मचारी होंगे।

आवेदन केवल सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी sewayojan.up.nic.in और srlm.up.gov.in पर जाकर आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव, चयन प्रक्रिया समेत अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि जिला स्तर के पदों के लिए 6 मई 2026, ब्लॉक स्तर डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 7 मई 2026 और अकाउंट सहायक पद के लिए 5 मई 2026 निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें : 
यूपी खाद्य प्रसंस्करण नीति: SLEC बैठक में 18 नए प्रस्तावों को मंजूरी, नए प्रोजेक्ट्स से बढ़ेगा निवेश

संबंधित समाचार