रजनीकांत की तबीयत खराब, ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत अचानक खराब होने के चलते उन्हें हैदराबाद के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर अस्थिर हो गया था, जिसके बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इससे पहले वह चेन्नई स्थित अपने फार्म हाउस पर सेल्फ आइसोलेशन में थे। इसी …

हैदराबाद। सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत अचानक खराब होने के चलते उन्हें हैदराबाद के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर अस्थिर हो गया था, जिसके बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इससे पहले वह चेन्नई स्थित अपने फार्म हाउस पर सेल्फ आइसोलेशन में थे। इसी 31 दिसंबर को रजनीकांत अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान भी करने वाले हैं।

अपोलो हॉस्पिटल ने एक बयान जारी कर कहा है, ‘ उनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं पाये गये हैं, लेकिन उनके ब्लड प्रेशर में गंभीर उतार-चढ़ाव दिखाई दिये हैं, जिसके मद्देनजर उन्हें और अधिक जांच की आवश्यकता थी, इसलिये उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब तक उनका ब्लड प्रेशर कम नहीं हो जाता , तब तक अस्पताल में उनकी जांच और निगरानी की जायेगी। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव और थकावट के अलावा उन्हें अन्य कोई लक्षण नहीं है और रक्त संबंधी अन्य मानक भी स्थिर है।”

रजनीकांत पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में फिल्म ‘अन्नाथे’  की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कुछ लोगों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद उन्होंने 22 दिसंबर को अपना कोरोना वायरस टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी। तब से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया और उनकी कड़ी निगरानी की गयी। ‘

 

 

 

 

संबंधित समाचार