फतेहपुर : गैंग रेप के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर अब एक लाख का इनाम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र में मंगेतर के सामने हुये सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने फरार आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर इनाम की रकम 50 हजार रुपये से बढ़ा कर एक लाख रुपये कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को भी लगा दिया गया है। 

पुलिस महानिदेशक रेंज अजय मिश्रा लगातार इस मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और मातहतो को फरार आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि एक हफ्ते पूर्व मंगेतर के साथ गई युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया था जिसमें पुलिस ने पहले रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। 

बाद में मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को आरोपी बनाकर रिपोर्ट दर्ज की और दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन मुख्य आरोपी भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष बबलू ठाकुर को जिस पर एसपी ने लापरवाह थानेदार और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया था और 25000 इनाम से बढ़कर 50000 कर दिया था जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने आक्रोश भी जताया था। 

दूसरी और इस मामले को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण फरार आरोपी भाजपा नेता के ऊपर 50000 से इनाम बढ़कर एक लाख रुपये कर दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए सात टीमों के साथ ही एसटीएफ को भी लगा दिया है। इसी मामले को लेकर आईजी रेंज अजय मिश्रा ने आरोपी गिरफ्तारी के लिए लगातार मानीटरिंग कर रहे हैं और जांच में लगे पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी को आदेश जारी किया है। 

गौरतलब है कि इस मामले में थानेदार खागा पूरे मामले को पचाने का प्रयास किया था और यह मुद्दा तूल पकड़ लिया जहां इस मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार ट्वीट कर रहे हैं वहीं भाजपा नेताओं को पीड़िता के पास जाने तक की इजाजत नहीं दी गई।

संबंधित समाचार