Christmas 2020: बॉलीवुड सितारों ने यूं मनाया क्रिसमस, देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज क्रिसमस के खास अवसर पर पूरी दुनिया लाल रंग में रंगी हुई है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी क्रिसमस का त्यौहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन, सनी लियोन, प्रियंका चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा, कंगना रनौत और करीना कपूर खान समेत तमाम नामचीन हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स को …

आज क्रिसमस के खास अवसर पर पूरी दुनिया लाल रंग में रंगी हुई है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी क्रिसमस का त्यौहार सेलिब्रेट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन, सनी लियोन, प्रियंका चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा, कंगना रनौत और करीना कपूर खान समेत तमाम नामचीन हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। आइये जानते है बॉलीवुड सितारों ने कैसे मनाया क्रिसमस डे

सनी लियोन ने बड़े खास अंदाज में अपने पति के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया और अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को क्रिसमस की बधाई दी। महामारी के इस समय में नफरत की जगह प्रेम का प्रसार करने को कहा है। वही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियों भी शेयर किया है जिसमें वो रेड और ग्रीन कलर का आउटफिट पहने अपने पती डेनियल वेबर के साथ क्रिसमस सॉन्ग पर डांस करती दिखाई दे रही है। उनका ये वीडियों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने परिवार संग क्रिसमस मनाया। उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने एक ग्रुप फोटो शेयर की है जिसमें बच्चन परिवार क्रिसमस के रंगों में रंगा नजर आ रहा है।

जुग जुग जीयो के सह-कलाकार वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने फिल्म के सेट से एक वीडियो साझा किया, जो अभी प्रोडक्शन में है। किआरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “#JugJuggJeeyo के मिस्टर एंड मिसेज क्लॉज़ की ओर से आप सभी को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

प्रियंका चोपड़ा ने भी विदेश में अपने पति निक जोनस के साथ क्रिसमस मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज़ और वीडियों शेयर किए है जिसमें वो क्रिसमस ईव को एंजॉय करती नजर आ रही है।

क्रिसमस ईव पर बॉलीवुड की ‘बेबो’ करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान ने भी एक पार्टी का आयोजन किया। जिसमें करिश्मा कपूर, कुणाल खेमू, सोहा अली ख़ान भी शामिल हुए। करीना ने इस सेलीब्रेशन की तस्वीर शेयर की है जिसमें सभी लोग डिनर टेबल पर मस्ती करते दिखाई दे रहे है।

मल्ला उर्फ मलाइका अरोड़ा ने भी अपने परिवार संग ही क्रिसमस का जश्न मनाया। इस फैमिली पिक्चर में उनकी बहन अम्रिता अरोड़ा और बेटा अरहान खान भी नजर आ रहा है। सभी सैंटा क्लॉज के रेड आउटफिट में बहुत क्यूट लग रहे है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपने भांजे, बहन और भाभी के साथ क्रिसमस मनाया। सभी लोग फुल ऑन मस्ती के अंदाज में नजर आए।

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने फैन्स को दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए क्रिसमस की बधाई दी। इस तस्वीर में वो एक क्रिसमस ट्री के पास पोज देते हुए दिखीं। कैप्शन में उन्होंने ‘द ग्रिंच’ को कोट किया।

संबंधित समाचार