Uttrakhand:दो कुख्यात अपराधियों को 06 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। देहरादून में जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने 02 आदतन कुख्यात शातिर अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया हैं। अभियुक्तो की सामान्य ख्याति एक दुस्साहसी एवं समाज के लिए खतरनाक व्यक्ति के रूप में है और आमजन में उसके प्रति भय व्याप्त है। कई मामलों में लोग उसके विरुद्ध शिकायत अथवा साक्ष्य प्रस्तुत करने से भी कतराते हैं।

पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त आसिफ पुत्र राशिद, निवासी मुस्लिम बस्ती के विरुद्ध कार्यवाही शुरु की गई थी। उक्त के विरुद्ध आयुध अधिनियम सहित भारतीय दण्ड संहिता एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अनेक आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। इसी तरह राहुल कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप, निवासी कश्यप मोहल्ला के विरुद्ध कार्यवाही प्रारम्भ की गई। उक्त के विरुद्ध चोरी, शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता, भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत कई आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।

संबंधित समाचार