यूपी में Winds योजना में देरी पर भड़के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, 30 मई तक काम पूरा करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-एडब्लूएस-एआरजी स्थापना में लापरवाही पर फटकार; किसानों को सटीक मौसम जानकारी देने पर जोर

लखनऊ, अमृत विचार : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विंड्स योजना की समीक्षा करते हुए कार्य में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को चेतावनी दी कि समय-सीमा में काम पूरा न होने पर ब्लैकलिस्टिंग जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा स्थित समिति कक्ष में सोमवार को संपन्न हुई बैठक में मंत्री ने कहा कि किसानों को सटीक मौसम आधारित जानकारी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

विंड्स परियोजना से मिलने वाला डेटा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आपदा प्रबंधन और कृषि योजनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।बैठक में बताया कि योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्लूएस) और ग्राम पंचायत स्तर पर ऑटोमेटिक रेन गेज (एआरजी) स्थापित किए जाने हैं।

हालांकि, एजेंसियों द्वारा कार्य धीमी गति से किए जाने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निर्देश दिए कि सभी लंबित स्थलों का सत्यापन कर स्थापना कार्य में तेजी लाई जाए और 30 मई तक प्रथम चरण का काम हर हाल में पूरा किया जाए।

साथ ही जिलाधिकारियों के स्तर पर समन्वय बढ़ाकर बाधाओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और आपदाओं के दौर में सटीक मौसम जानकारी किसानों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है, इसलिए योजना की सफलता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : 
बिना कर्ज के पूरा हुआ गंगा एक्सप्रेस-वे, मुख्यमंत्री योगी ने गिनाईं 'बीमारू' से 'सरप्लस' राज्य बनने की उपलब्धियां

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मैटरनल हेल्थकेयर सर्विस को करना होगा मजबूत, मोबाइल ऐप से होगी गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग
CEOs की सैलरी 20 गुना ज्यादा तेजी से बढ़ी! एक आम कर्मचारी को इतना कमाने में लगेंगे 5 जन्म, देखें चौकाने वाली रिपोर्ट
योगी ने जहां किया प्रचार, स्ट्राइक रेट धुआंधार ... पश्चिम बंगाल में रोड शो-जनसभाओं से बदला चुनावी माहौल, TMC को जोरों का झटका
UAE पर ईरान के ड्रोन अटैक में 3 भारतीय नागरिक घायल: भारत ने जताया कड़ा विरोध, हमले को बताया अस्वीकार्य
यूपी में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत, 42 जिलों में अलर्ट!