यूपी में उच्च शिक्षा के विस्तार को रफ्तार, फिरोजाबाद में अमरदीप विश्वविद्यालय को मंजूरी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

- नोएडा के मेट्रो विश्वविद्यालय को संचालन की अनुमति - राज्य सरकार का लक्ष्य, हर जिले में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। प्रदेश में उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के तहत फिरोजाबाद में अमरदीप विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अमरदीप मेमोरियल ट्रस्ट को आशय पत्र (एलओआई) जारी किया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सरकार का उद्देश्य उच्च शिक्षा को सुलभ, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। इसके लिए हर जिले में उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार से छात्रों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया दी कि प्रस्तावों का मूल्यांकन उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया जाता है, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करते हैं। समिति की संस्तुति के आधार पर ही आशय पत्र जारी होता है। 29 जुलाई 2025 को हुई बैठक में फिरोजाबाद के ग्राम पचवान में 20.08 एकड़ भूमि पर विश्वविद्यालय स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि निजी विश्वविद्यालय स्थापना के लिए न्यूनतम 20 एकड़ भूमि होना अनिवार्य है, जिसे ट्रस्ट ने पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नोएडा में प्रस्तावित मेट्रो विश्वविद्यालय को भी संचालन हेतु अनुमति पत्र (एलओपी) प्रदान किया गया है। इससे प्रदेश में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी और उच्च शिक्षा के नए अवसर सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें : 
पश्चिम बंगाल के बाद अब यूपी में ‘अश्वमेध’ का शंखनाद, भाजपा की ‘सनातनी’ राजनीति को नई ऊर्जा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मैटरनल हेल्थकेयर सर्विस को करना होगा मजबूत, मोबाइल ऐप से होगी गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग
CEOs की सैलरी 20 गुना ज्यादा तेजी से बढ़ी! एक आम कर्मचारी को इतना कमाने में लगेंगे 5 जन्म, देखें चौकाने वाली रिपोर्ट
योगी ने जहां किया प्रचार, स्ट्राइक रेट धुआंधार ... पश्चिम बंगाल में रोड शो-जनसभाओं से बदला चुनावी माहौल, TMC को जोरों का झटका
UAE पर ईरान के ड्रोन अटैक में 3 भारतीय नागरिक घायल: भारत ने जताया कड़ा विरोध, हमले को बताया अस्वीकार्य
यूपी में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत, 42 जिलों में अलर्ट!