IPL 2026 : भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, आईपीएल का 200 मैच खेलने वाले बने यूपी के पहले गेंदबाज 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल के इतिहास में एक नया इतिहास रच दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैदान पर उतरते ही भुवी आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले यूपी के पहले गेंदबाज बन गए। उनसे पहले उत्तर प्रदेश के सुरेश रैना ने 200 से अधिक आईपीएल मैच खेले हैं।

भुवनेश्वर के शानदार करियर पर नजर डालें तो उनके नाम अब तक कुल 215 विकेट दर्ज हैं, जिसमें 19 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकार्ड युजवेंद्र चहल के पास है। उन्होंने 186 गेंदों में 229 विकेट लिये। तीसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं। उन्होंने 155 मैच में 186 विकेट लिये।

बारिश की बाधा से दो बार थमा मैच

बरसात के कारण मुकाबले को दो बार रोकना पड़ा। मैच शुरू होने के अभी मात्र 1.3 ओवर ही हुए थे कि अचानक आई तेज बारिश के कारण अंपायरों को खेल रोकना पड़ा और विकेट को कवर से ढक दिया गया। मौसम साफ होने पर खेल दोबारा शुरू हुआ, लेकिन नौवें ओवर की समाप्ति के बाद एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। खेल रुकने तक लखनऊ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 95 रन बना लिए थे।

यह भी पढ़ें:  
LSG vs RCB : मार्श की शतकीय पारी ने बिगाड़ा RCB का खेल, लखनऊ की शानदार जीत

संबंधित समाचार