बरेली: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास में लगी सेना की प्रदर्शनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भारत-पाक युद्व की स्वर्णिम वर्षगांठ पर दिल्ली से देश के कोने-कोने में भेजी जा रही स्वर्णिम विजय मशाल शुक्रवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास पहुंची। यहां सेना की ओर से शस्त्रों एवं अन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही वीर सैनिकों की विजय गाथा को भी बयां किया गया। वर्ष …

अमृत विचार, बरेली। भारत-पाक युद्व की स्वर्णिम वर्षगांठ पर दिल्ली से देश के कोने-कोने में भेजी जा रही स्वर्णिम विजय मशाल शुक्रवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास पहुंची। यहां सेना की ओर से शस्त्रों एवं अन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही वीर सैनिकों की विजय गाथा को भी बयां किया गया।

वर्ष 1971 में भारत-पाक के बीच हुए युद्ध में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को हराकर विजय पताका फहराई थी। इस युद्ध को 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसकी 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश के कोने-कोने में स्वर्णिम विजय मशाल को भेजा जा रहा है। इसमें बरेली शहर भी शामिल है। शुक्रवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई।

विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं समेत शिक्षक भी इस प्रदर्शनी को देखने पहुंचे। छात्रों ने सेना के जवानों के साथ जमकर सेल्फी ली। साथ ही शस्त्रों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने उसके साथ भी जमकर फोटो खिंचवाए। शाम होते-होते छात्र-छात्राओं ने जवानों और शस्त्रों के साथ लिए फोटो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड करना शुरू कर दिया। देर शाम तक सोशल मीडिया पर भी देशभक्ति उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है यह मशाल 28 दिसम्बर को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी पहुंचेगी।

संबंधित समाचार