10 मई 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष-
आज उलझे हुए मामलों को अपने पक्ष में कर लेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित रहेंगे। जॉब में इच्छानुसार ट्रांसफर हो सकता है।
वृष-
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। धैर्यपूर्वक लिए गए निर्णयों से लाभ मिलेगा।
मिथुन-
आज आपके काम तय समय पर पूरे नहीं होंगे। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। तनाव के कारण दिन खराब हो सकता है।
कर्क-
आज आप नया व्यवसाय आरंभ करने के विचार में हैं। घर में साज-सजावट करेंगे। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।
सिंह-
आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यापार में आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा।
कन्या-
आज अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। बच्चों पर अपनी मर्जी को न थोपें। शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
तुला-
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे।
वृश्चिक-
आज व्यापार में तरक्की होने से उत्साहित रहेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।
धनु-
आज आपके कार्य की गति कुछ धीमी रहेगी। आप वर्तमान स्थिति को लेकर प्रसन्न नहीं रहेंगे। प्रेम संबंधों में परेशानी हो सकती है।
मकर-
आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नई जॉब ढूंढ रहे हैं, तो अच्छे मौके मिल सकते हैं। गूढ़ विषयों का अध्ययन करेंगे।
कुंभ-
आज क्रोध के कारण संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। शांतचित्त के लोगों के साथ समय बिताएं। नकारात्मक बातें हावी हो सकती हैं।
मीन-
आज शुभ कार्यों पर आप अत्यधिक धन खर्च करेंगे। आपकी मनोस्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
