World Squash Championship: वर्ल्ड नंबर-1 मुस्तफा असल से हारे वीर चोटरानी, विश्व चैंपियनशिप में भारतीय उम्मीद हुई खत्म  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारत के वीर चोटरानी मिस्र के गीजा में चल रही विश्व स्क्वाश चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के दूसरे दौर में मेजबान देश के विश्व में नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन मुस्तफा असल से हार गए। विश्व रैंकिंग में 45वें स्थान पर काबिज चोटरानी को 5-11, 2-11, 4-11 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे विश्व चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। 

इससे पहले अन्य भारतीय खिलाड़ी अभय सिंह, रमित टंडन और वेलवन सेंथिलकुमार पहले दौर में हार गए थे। असल ने मैच के बाद पीएसए टूर की वेबसाइट से कहा, ''वीर उन खिलाड़ियों में से एक है जो किसी भी क्षण आपको चौंका सकता है, इसलिए आज की जीत से मैं वास्तव में बहुत खुश हूं।'' 

उन्होंने कहा, ''हमने जूनियर स्तर पर भी कई मैच खेले हैं और विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया है। हम न्यूयॉर्क में एक साथ अभ्यास करते हैं और मुझे खुशी है कि उसने यहां अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया।'

ये भी पढ़ें : 
RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर BCCI ने ठोंका भारी जुर्माना, अंपायर को अपशब्द कहने पर हुई सख्त कार्रवाई

संबंधित समाचार