बरेली: दूसरी शादी कर भी नहीं भरा मन, पहली पत्नी के साथ की ये हरकत, पति हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पहली पत्नी और बेटी को घर से निकालकर पति ने दूसरी शादी कर ली। इस पर भी मन नहीं भरा तो उसने पहली पत्नी को कार से कुचलने का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। टिसुआ ही रहने वाली लक्ष्मी की शादी …

अमृत विचार, बरेली। पहली पत्नी और बेटी को घर से निकालकर पति ने दूसरी शादी कर ली। इस पर भी मन नहीं भरा तो उसने पहली पत्नी को कार से कुचलने का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

टिसुआ ही रहने वाली लक्ष्मी की शादी छोटी विहार निवासी प्रेमकुमार के साथ पांच साल पहले हुई थी। महिला की चार साल की बेटी है। आरोप है कि पति ने महिला को एक साल पहले दहेज के लिए प्रताड़ित किया और फिर बेटी समेत पीटकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने दूसरी महिला के साथ शादी कर ली। आरोप है कि महिला गुरुवार को बड़ी विहार निवासी रिश्तेदारी से लौट रही थी।

इसी बीच पति ने उसपर कार चढ़ाकर मारने की कोशिश की। महिला ने इसकी शिकायत यूपी 112 से की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। हालांकि, रात तक पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।

संबंधित समाचार