Bareilly:शहर में आंधी और तेज बारिश का कहर...कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स धराशायी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। आंधी तूफान रुकने के बाद शहर में सड़क पर धराशाई होर्डिंग्स और पोल का नजारा देखने को मिला। आंधी बारिश के दौरान दामोदर स्वरूप पार्क में एक पोल गिरने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जबकि पोस्टमार्टम हाउस रोड और तहसील गेट पर एक-एक पेड़ जमीदोज हो गए। 

बता दें कि शहर का मौसम मंगलवार सुबह सुहाना हो गया। आंधी के साथ मूसलाधार बरसात के बाद लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञों ने तेज बारिश का अनुमान लगाया था। लिहाजा सुबह से आसमान में बादल छाने से मौसम में ठंडक रही।

सुबह करीब 10 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए। आंधी की आशंका देख लोगों ने जल्दी-जल्दी अपने गंत्वयों तक पहुंचना शुरू कर दिया। सुबह करी 10:45 बजे तेज आंधी चलने लगी। जिसमें कई जगह होर्डिंग और पेड़ तक धराशायी हो गए। आंधी के साथ मूसलाधार बरसात भी शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11 बजे तापमान 34 ड्रिगी सेल्सियस तक पहुंच गया।

 

संबंधित समाचार