Cannes: 'लकड़बग्घा 2': मार्चे डू की एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग, भारत की पहली एनिमल-लवर का दिखेगा फिल्म फेस्टिवल में नया अवतार

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। अभिनेता-निर्देशक अंशुमन झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग होगा। यह फिल्म इस साल अपनी आधिकारिक वर्ल्ड प्रीमियर से पहले इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारी कर रही है। इस फिल्म को जर्मन प्रोडक्शन कंपनी वेबफिल्मलैंड प्रोडक्शंस सपोर्ट कर रही है और यह कान्स में मौजूद चुनिंदा एशियन एक्शन फिल्मों में से एक है। अंशुमन झा के निर्देशन में बनी यह दूसरी फिल्म दुनिया की पहली एनिमल-लवर विजिलांटे फ्रेंचाइज़ी के तौर पर पेश की जा रही है। 

उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म दुनिया भर के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स और स्टूडियोज़ जैसे टोहो, कीनो और द जोकर्स फिल्म्स का ध्यान अपनी ओर खींचेगी। इंडोनेशिया की पृष्ठभूमि पर आधारित लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस को भारत की सबसे रॉ और दमदार हैंड-टू-हैंड एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म अपने रियलिस्टिक और दमदार एक्शन कोरियोग्राफी और कहानी कहने के अंदाज़ के ज़रिए इस जॉनर की सीमाओं को आगे बढ़ाती है। यह फिल्म भारत और इंडोनेशिया की पहली आधिकारिक को-प्रोडक्शन फिल्म भी है। 

इसमें सनी पांग (हेडशॉट, हैवॉक), डैन चुपोंग (ओंग-बाक), आदिल हुसैन (लाइफ ऑफ पाई), सारा-जेन डायस (एंग्री इंडियन गॉडेसिस) और अंशुमन झा (एलएसडी, चौरंगा) जैसे कलाकार नज़र आएंगे। अंशुमन झा ने कहा, "लकड़बग्घा 1 मेरे कुत्तों के प्रति प्यार से प्रेरित थी, जबकि लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस उस सोच को सभी जानवरों तक लेकर जाती है। जानवर खत्म हो रहे हैं क्योंकि इंसानियत खत्म हो रही है। हम एक्शन को सिर्फ और बड़ा नहीं, बल्कि और मायने रखने वाला बनाना चाहते थे। 

क्योंकि लड़ाइयों से आगे सबसे बड़ा सवाल यही है कि आप किसके लिए खड़े हैं। मार्चे डू फिल्म हमें यह मौका देता है कि हम इस कहानी को दुनिया भर के उन दर्शकों तक पहुंचाएं जो दिल और दिमाग दोनों से जुड़ने वाले सिनेमा को पसंद करते हैं।" कान्स में मिल रही मज़बूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया के साथ लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस वैश्विक एक्शन सिनेमा में एक अलग और दमदार पहचान बनाने के लिए तैयार है, जो मार्शल आर्ट्स, अलग संस्कृतियों की कहानियों और पर्यावरण से जुड़े ज़रूरी संदेश को एक साथ लेकर आती है। 


यह भी पढ़ें:
Peddi Trailer : 18 मई को रिलीज होगा राम चरण की फिल्म का ट्रेलर, तीन जून को होगा भव्य प्रीमियर 

संबंधित समाचार