Bareilly:गम का नहीं होने दिया 'आभास', पिता के निधन के बीच परीक्षा देकर पाए 95.2 फीसदी मार्क्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत और आत्मविश्वास बनाए रखने का प्रेरणादायक उदाहरण माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र आभास सिंह राठौर ने पेश किया है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। 

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उनके पिता मोहित सिंह राठौर की तबीयत बिगड़ गई। आभास उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचे। इसी दौरान हार्ट अटैक से उनके पिता का निधन हो गया। गहरे दुख और मानसिक तनाव के बावजूद आभास ने हिम्मत नहीं हारी और शेष परीक्षाएं पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ पूरी कीं।

आभास के पिता विद्युत विभाग में कार्यरत थे, जबकि उनकी मां पम्मी सिंह गृहिणी हैं। आभास का सपना इंजीनियर बनना है। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें बास्केटबॉल और सिंगिंग का भी शौक है।

 

संबंधित समाचार