यूपी डीजीपी ने कहा -प्रतियोगिता में भाग लेने वाला हर खिलाड़ी चैंपियन, 1400 प्रतिभागियों में 300 महिलाओं ने प्रतिभाग लिया
लखनऊ, अमृत विचार: यूपी पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) 2025-26 का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने समारोह को संबोधित भी किया।
डीजीपी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं से आई 42 टीमों के लगभग 1400 खिलाड़ियों, जिनमें लगभग 300 महिला खिलाड़ी शामिल रहीं, ने इस आयोजन को सफल बनाया। कहा कि मेडल विजेता ही नहीं, बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ी एक चैंपियन है।
अपर निदेशक (एसआईबी) विनीता शर्मा ने कहा कि पुलिस बल के लिए खेल केवल फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु आवश्यक मानसिक दृढ़ता, शारीरिक क्षमता एवं अनुशासन का आधार है।
एडीजी पीएसी डाॅ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, विभिन्न पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों, कर्मचारियों, टीम मैनेजरों, खिलाड़ियों, आयोजन से जुड़े समस्त स्टाफ एवं पीएसी बल के कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम बिनोद कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश आशुतोष राय, खेल सचिव सुहास एलवाई, पुलिस महानिरीक्षक डॉ प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी किरीट राठौड़, आईजी अतुल शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में विजेताओं का विवरण-
टेबिल टेनिस मेंस सिंगल
1. बारडी बोरा (असम पुलिस) गोल्ड मेडल
2.सुभ्रत राज वर्मा (यूपी पुलिस) सिल्वर मेडल
3.अश्विन (हरियाणा पुलिस) व राहुल चौधरी(यूपी पुलिस) ब्रोंज मेडल
टेबिल टेनिस मिक्स डबल
1.अभिषेक सिंह व मिनाक्षी भट्ट(सीआरपीएफ) - गोल्ड मेडल
2.आरके बिक्रमजीत सिंह व एस असाना (मणिपुर) सिल्वर मेडल
3.सोरोभ व कात्यायनी शर्मा (आईटीबीपी)- ब्रोंज मेडल
बैडमिंनटन प्रतियोगिता वुमेन सिंगल
1.आशी रावत (सीआईएसएफ)- गोल्ड मेडल
2.प्रसिता पी (सीआईएसएफ) सिल्वर मेडल
3.सिमरन चौधरी (उप्र पुलिस) ब्रोंज मेडल
बैडमिंनटन प्रतियोगिता मेन सिंगल
1.भरत राघव (सीआरपीएफ) गोल्ड मेडल
2.राजन यादव (उप्र पुलिस) सिल्वर मेडल
3.जुनैद अंसारी (उप्र पुलिस) -ब्रोंज मेडल
टेबल टेनिस मेन्स चैम्पियन्स ट्राफी
1. उत्तर प्रदेश
2. मणिपुर
टेबल टेनिस वुमेन्स चैम्पियन्स ट्राफी
1.उत्तर प्रदेश
2. मणिपुर
बैडमिन्टन ओवरआल चैम्पियन्स ट्राफी
1.मिजोरम
2.सीआरपीएफ
