Moradabad: सपा माफी मांगे, सांसद माफी मांगें से गूंजा कलेक्ट्रेट, प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी से उबाल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई जी अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों में जबरदस्त आक्रोश दिखाई दिया। भाजपा महानगर की ओर से गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर इसके प्रति विरोध जताया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा ओर उसके सांसद इसके लिए प्रधानमंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के लिए माफी मांगें।

भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय से कलक्ट्रेट परिसर तक नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी माफी मांगे, सपा सांसद माफी मांगो का नारा लगाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ नागरिकों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके प्रति इस प्रकार की टिप्पणी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि पूरे देश का अपमान है। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे बयान देने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का कार्य करेंगे।

विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार की टिप्पणियां समाजवादी पार्टी की निम्नस्तरीय राजनीति, हताशा और निराशा को दर्शाती हैं। देश के विभिन्न राज्यों में लगातार मिल रही करारी हार से विपक्ष पूरी तरह बौखला गया है। इसके चलते इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। जनता ऐसे नेताओं और दलों को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, महामंत्री विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, प्रदीप सक्सेना, अर्चित गुप्ता, सुनीता शर्मा, आदेश चौधरी, विजयलक्ष्मी पंडित, सिमरन कौर, दीपा गुप्ता, सुनीता सैनी, हीरा भारती, शीतल राजपूत, वनिता मल्होत्रा, हेमा खत्री, कशिश चौहान, रुचि चौधरी, पंकज शर्मा, गुड्डी चौहान, शीतल, रंजना शर्मा, रचना गुप्ता, ज्योति बंसल, राधा रानी, प्रीति, द्रोपा देवी, शशि किरण, सुषमा शरण, शिखा परमार, नवदीप टंडन, मंगल सेन राजपूत, अश्विनी शर्मा, सुरेंद्र विश्नोई, शैलेंद्र सैनी, विपिन प्रजापति मौजूद रहे।

संबंधित समाचार