Polytechnic Entrance Exam: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन होगा एग्जाम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उप्र. ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा ( जेईईसीयूपी-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 मई कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित थी।
परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों और विभिन्न संस्थाओं की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी, जिसे बढ़ाकर 11 मई किया गया था।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए परिषद के हेल्पलाइन नंबर 0522-2630106, 2630695, 2630667 और 2636589 पर संपर्क किया जा सकता है। परिषद के अनुसार, 11 मई तक 2,71,093 सीटों के सापेक्ष चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

संबंधित समाचार