Bareilly : आंधी-बारिश पीड़ितों के खातों में पहुंची सहायता राशि

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मंगलवार, बुधवार को आंधी-बारिश में चार लाेगों की हो गई मौत

बरेली, अमृत विचार। आंधी और बारिश से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाते हुए बरेली प्रशासन ने सहायता राशि सीधे पीड़ितों के खातों में भेज दी है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरेली जनपद ने सबसे पहले प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। तहसील आंवला क्षेत्र में आंधी-तूफान के दौरान चार लोगों की मौत हुई थी। इनमें ग्राम हैरामपुर निवासी 12 वर्षीय देवकी पुत्री राजेश कुमार, ग्राम बेहटा जूनो निवासी 6 वर्षीय लीपी पत्नी उमेदी, ग्राम नंदगांव निवासी 56 वर्षीय घासीराम पुत्र पूरनलाल तथा ग्राम नीति निवासी 76 वर्षीय गोमती पत्नी पूरनलाल शामिल हैं। दो मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद उनके खातों में चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि भेज दी गई। जबकि अन्य दो परिवारों ने स्वेच्छा से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

इसके अलावा पशुहानि के मामलों में 15 लाख 33 हजार 500 रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। शेष भुगतान भी जल्द जारी किया जाएगा। वहीं जिन 30 लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की तैयारी की जा रही है। आंधी में उड़ गए तहसील आंवला के ग्राम बमियाना निवासी नन्हेंगंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। प्रशासन ने उन्हें दैवीय आपदा राहत के तहत निर्धारित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार